माइक पोम्पियो ने दावा किया है कि इस न्यायालय के अधिकारी, अमरीकी सैनिकों के लिए ख़तरा हैं जो अफ़ग़ानिस्तान में लड़ रहे हैं। ज्ञात रहे कि अमरीका के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के अटाॅर्नी जनरल फ़ातो बेनसूदा और इस अदालत के न्यायिक मामलों में सहयोग के विभाग के प्रमुख फ़ाकीसो मोचोचोको का नाम प्रतिबंधित व्यक्तियों की अमरीका की सूची में शामिल कर दिया है।
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने धमकी दी है कि अगर कोई भी सरकारी या ग़ैर सरकारी व्यक्ति इन दो अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों का समर्थन करेगा तो उसे दंडित किया जाएगा। उन्होंने इसी तरह कहा है कि अमरीकी सैनिकों के विरुद्ध जांच करने वाले आईसीसी के अधिकारियों को अमरीकी वीज़ा के संबंध में सीमितता का सामना करना पड़ेगा। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने जून के आरंभ में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय के कई अधिकारियों को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया था।